फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल के अंत तक चकरनगर को मिलेगा अग्निशमन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। बीहड़ क्षेत्र में अब आगजनी के दौरान ग्रामीणों के घर नहीं जलेंगे। तहसील मुख्यालय पर अग्निशमन केंद्र के भवन का निर्माण वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

बीहड़ी क्षेत्र में आगजनी की घटना होने पर 40 किलोमीटर दूर से जिला मुख्यालय से अग्निशमन की व्यवस्था मुहैया कराई जाती थी। इसके बाद आग बुझाना संभव हो पाता था। इसके निस्तारण के लिए शासन की ओर से बीहड़ क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की स्थापना की जा रही है। जल्द ही क्षेत्र के बाशिंदों को यह सुविधा मुहैया करा दी जाएगी। चंबल रोड पर निर्माणाधीन भवन 913.43 लाख रुपये की लागत से ए श्रेणी के दो भवन व बी श्रेणी के चौबीस आवासीय भवनों का निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। अग्निशमन केंद्र के निर्माण से एक सैकड़ा से अधिक गांवों को आग की घटनाओं से बचाया जा सकेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें