बैंक क्लोजिंग और कई दिनों की छुट्टी के बाद शनिवार
को खुले बैंकों में खाताधारकों की भीड़ लग गई। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा
में पैसा निकालने आए खाताधारकों को घंटों लाइन लगानी पड़ी। शहर के सभी
बैंकों में खाताधारकों की भीड़ जमा रही। नेटवर्क की समस्या से पैसा निकालने
और जमा करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बैंक की क्लोजिंग के बाद
महावीर जयंती और गुड फ्राइडे पर दो दिन बैंक बंद रहे। शनिवार को दो बजे तक
ही बैंकों में काम होता है। इस कारण सुबह बैंक खुलते ही खाताधारकों की लाइन
लग गई।
एटीएम में भी पैसा डालने के बाद निकालने वालों की भीड़ लग
गई। सड़क के बाहर तक लोग एटीएम से पैसा निकालने के लिए लाइन में लगे रहे।
एसबीआई, यूनियन बैंक, बैंक आफ बडौदा, बैंक आफ इंडिया समेत प्राइवेट बैंकों
में भी खाताधारकों की भीड़ लगी रही।
स्टेट बैंक के उप प्रबंधक
प्रतिमा शंकर दीक्षित ने बताया कि कई दिनों के बाद बैंक खुलने की वजह से
भीड़ बहुत है। नेटवर्क की समस्या से भी दिक्कत आई है।