भरथना तहसील क्षेत्र के दो गांवों में हाईटेंशन लाइन
से गिरी चिंगारी से खेतों में खड़ी 4 बीघा गेहूं की फसल और 200 गट्ठे जलकर
राख हो गए। गांववालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। किसानों ने खेतों के
ऊपर से निकली एचटी लाइन हटाने की मांग की।
ग्राम ककराही में शनिवार
को दोपहर तीन बजे करीब खेत में आ लग गई। आग की लपटें देख गांव के लोग खेत
की ओर दौड़ पड़े। किसी तरह गांववालों ने आग बुझाई। आग से राजेंद्र बाबू,
नंद किशोर पुत्रगण ओमशरण, मनोज कुमार पुत्र ओमशरण, रवींद्र कुमार, हरेंद्र
कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रदीप एवं अवनीश पुत्रगण केदारनाथ, रेशमा देवी
पत्नी केदारनाथ की गेहूं की फसल जल गई।
दूसरी तरफ ग्राम खेजीपुरा
में चंद्रपाल सिंह पुत्र रामस्वरूप के खेत में रखे 200 गेहूं के गट्ठे में
आग लग गई। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि खेतों के ऊपर से निकली हाईटेंशन
लाइन में होने वाले फाल्ट चिंगारी निकलती हैं। शनिवार को भी तारों से निकली
चिंगारी से आग लग गई।