फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संघ के पग चिह्नों पर चल पड़ा है विश्व’

Thu, 18 Jun 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिस साधना को 90 वर्षों से करता आया है, आज उसके पग चिह्नों पर विश्व चल पड़ा है। भारत की शक्ति को संपूर्ण विश्व ने समझा है इसलिए इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जोर शोर से मनाकर हम सिद्ध करें कि आने वाले समय में भारत संपूर्ण विश्व का गुरु बनेगा।’
विज्ञापन


यह बात  आरएसएस के प्रांत सेवा प्रमुख डा. सत्य प्रकाश ने कही। वह तकिया स्थित एक प्रतिष्ठान में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 21 जून को विश्व योग दिवस पर रामलीला मैदान में सुबह 5:30 बजे शिविर का आयोजन होगा।

इस दौरान शाखा कार्यवाह रामचंद्र वर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम अपने निर्धारित समय पर शुरू होगा इसलिए शिविर में समय पर पहुंचें। 

विमलेश त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्यक्रम समूचे समाज का है इसलिए इसमें हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई सभी मिलकर पूरे जोश के साथ शामिल हों। पत्रकार वार्ता में विभाग प्रचार प्रमुख शिव कुमार शुक्ल, सुनील, मुकेश आदि भी मौजूद रहे। ­
विज्ञापन


योग को बनाएं दिनचर्या
सैफई (इटावा)। अभिताभ बच्चन राजकीय इंटर कॉलेज में अंतरराष्टीय योग दिवस के लिए नेहरू युवा मंडल ने योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसका गुरुवार को समापन हुआ। इस मौके पर मुख्य अथिति डा. शिवराज सिंह यादव ने कहा कि योग करने से रोगों से हम छुटकारा पा सकते हैं।

योग अपनाएं और अपने जीवन को स्वच्छ रखे तथा लंबी आयु पाएं। नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष गोपाल भगत ने कहा कि एक या दो दिन करने से योग का लाभ नहीं होता। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद यादव, विश्वास यादव, दिलीप कुमार, गोरेलाल योग, अमर पाल सिंह, दिलफूल दिवाकर, संजय, संजीव, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

योग दिवस पर होगा कार्यक्रम
जसवंतनगर (इटावा)। भारत स्वाभिमान समित के क्षेत्रीय प्रभारी फेरी सिंह यादव ने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर कस्बा के मिडिल स्कूल परिसर में सुबह 5 बजे से योग कार्यक्रम होगा।

इसमें भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा व संस्कार शाखा, विधा भारतीय, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का सहयोग होगा। आरएसएस के राजकुमार यादव ने क्षेत्रीय लोगों से आयोजन में शामिल होने अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें