फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक वातावरण सुधारने में एसएमसी की भूमिका महत्वपूर्ण

विज्ञापन
फोटो संख्या 02- बीआरसी मामन में प्रशिक्षण प्राप्त करते विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
विद्यालय में शिक्षा की उच्च गुणवत्ता में एसएमसी को अपनी महती भूमिका चाहिए। समय-समय पर विद्यालय की गतिविधियों का निरीक्षण करना चाहिए। यह जानकारी ताखा के 194 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं एसएमसी अध्यक्षों को प्रशिक्षण के दौरान बीआरसी पर दी गई ।
विज्ञापन

ब्लाक संसाधन केंद्र मामन में बीआरसी व्यवस्थापक अनिल दुबे की देखरेख में 194 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों ने प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता अच्छी हो इसके लिए विद्यालय प्रबंध समिति लगातार विद्यालयों पर नजर बनाकर रखें।
राज्य परियोजना निदेशालय उप्र लखनऊ एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने विद्यालय प्रबंध समिति के लिए विस्तृत चर्चा परिचर्चा एवं प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए विकासखंड ताखा के 57 उच्च प्राथमिक एवं 137 प्राथमिक विद्यालयों को विद्यालय प्रबंध समिति के मूल उद्देश्यों एवं कर्तव्यों की जानकारी विद्यालय प्रबंध समिति को प्रशिक्षण के दौरान दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए बीआरसी व्यवस्थापक के रूप में अनिल दुबे का सहयोग रहा। ब्लाक रिसोर्स पर्सन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश राठौर , सौरभ यादव, अजीत द्विवेदी ने प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को भलीभांति संचालित करने के लिए हाल ही में यूनिसेफ उत्तर प्रदेश में तकनीकी सहायक के रूप में चयनित विकास शुक्ला का विशेष सहयोग रहा।
नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की पृष्ठभूमि से समीक्षात्मक बिंदुओं को शामिल करते हुए प्रशिक्षण संपन्न हुआ। बीआरसी व्यवस्थापक अनिल दुबे ने बताया 29 नवंबर को क्षेत्र के प्रत्येक परिषदीय विद्यालयों में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बृजेश यादव अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, वरिष्ठ अध्यापक शिवराम सिंह, मुनीम सिंह, दिनेश चौधरी, वीरेंद्र कमल, अवधेश कुमार, उत्तर कुमार, मोहम्मद अली, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें