फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: धान आवक से पहले भरथना मंडी में जाम से निपटने के पुख्ता इंतजाम

Fri, 02 Oct 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। धान की फसल की आवक बढ़ने से पहले कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन ने तैयारी की है। मंडी परिसर और आसपास के प्रमुख मार्गों को जाम से बचाने के लिए इंतजाम शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन


मंडी सचिव संतोष कुमार यादव ने बताया कि धान की आवक के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। इसे देखते हुए इस बार पहले से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। किसानों को सुबह चार बजे से शाम पांच बजे तक फसल लेकर मंडी में प्रवेश मिलेगा। वहीं, शाम पांच बजे से सुबह चार बजे तक लोडिंग का समय निर्धारित किया गया है। परिसर में पांच लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं।

इनके माध्यम से खाली खड़े ट्रैक्टर और अन्य वाहनों को हटाने के लिए लगातार घोषणा कराई जाएगी। वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने को प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वारों का इस्तेमाल होगा। बैरिकेड्स भी लगाए जाएंगे। जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग से तीन पिकेट पॉइंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन


ये ऊसराहार मार्ग तिराहा, बिधूना-इटावा मार्ग तिराहा और मंडी के निकास द्वार पर हैं। पुलिस कर्मियों की तैनाती के लिए एसडीएम और क्षेत्राधिकारी से वार्ता की गई है। पिछले वर्षों में इन मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें