फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए लुटेरों को कोर्ट ने भेजा जेल

Mon, 25 May 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर के घर दिनदहाड़े लूटपाट के दो आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई एक लाख रुपये की नकदी व पिस्टल भी बरामद की है। साथ ही पुलिस ने षड्यंत्र रचने के आरोप में दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया। इन्हें भी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वारदात का मास्टर माइंड पुलिस की पकड़ से अभी दूर है। उसकी तलाश की जा रही है। सुंदरपुर बिजलीघर के पास स्थित मोहल्ला एमएस पुरम निवासी ट्रांसपोर्टर अर्जुन सिंह चंदेल के मकान पर रविवार की दोपहर बदमाशों ने धावा बोल दिया था।

बदमाश नकदी, जेवर लूटकर भाग रहे थे, तभी पब्लिक और पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया था। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम रोहित पुत्र सुनील वर्मा निवासी कटरा बाजार शिकोहाबाद, धर्मेंद्र पुत्र विश्वनाथ सिंह सेंगर निवासी कुड़रिया थाना बकेवर बताए थे।
विज्ञापन


वारदात का मास्टर माइंड मुदित राठी पुत्र संजय राठी निवासी विनीत बिहार कालोनी इकदिल स्कूटी छोड़कर भाग निकला था। लूट का षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार पूनम राठी पत्नी संजय राठी निवासी बिनीत विहार तथा कुसमा पत्नी हरी चंद्र निवासी अर्जुननगर पक्काबाग को भी जेल भेजा गया है।

थानाध्यक्ष इकदिल दिनेशचंद्र शर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवकों के पास से एक लाख रुपये, पिस्टल व तीन कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि लुटेरे वारदात करके अर्जुननगर स्थित कुसमा देवी के मकान में घुस गए थे। कुसमा देवी उन्हें बचाने के लिए मकान में ताला लगाकर बाहर बैठ गई थी।

इसके अलावा मास्टर माइंड मुदित की मां ने स्कूटी मिलने के बाद स्कूटी चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी थी। इस कारण पुलिस ने दोनों महिलाओं को षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस मुदित राठी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें