फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने दिखायी हिम्मत, जान बचाकर भागे लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बैंक से रुपये लेकर घर जा रहे किसान को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा लगाकर लूटने का प्रयास किया लेकिन किसान के भिड़ जाने पर लुटेरों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। यह घटना गुरुवार दोपहर की है। पीड़ित किसान ने बलरई पुलिस को वारदात की सूचना दी है।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर 12 बजे यह वाकया बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम नगला रामसुंदर निवासी गुलाब सिंह (50) के साथ हुआ। वे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बाउथ शाखा से रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहे थे।
वह खारजा झाल स्थित सप्तकुंड धारा से अपने गांव के लिए मुड़े, तभी लाल रंग की अपाचे बाइक से पीछे लगे तीन लुटेरों ने उनको रोक लिया और कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन

एक लुटेरे ने उनसे रुपये निकालने के लिए कहा। यह देखकर किसान गुलाब सिंह ने लुटेरे से तमंचा छीन लिया। अपने साथी को फंसता देख बाकी के दोनों लुटेरे भी तमंचा छीनने की कोशिश करने लगे।
इस पर गुलाब सिंह ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। लोगों को आता देख लुटेरों ने गुलाब सिंह को खेत की ओर लगे तारों पर धक्का देकर गिरा दिया और तमंचा छीन कर भाग गए।
विज्ञापन

गुलाब सिंह ने बताया कि वह बैंक से दस हजार रुपये लेकर निकले थे, वह रुपया लुटने से बच गया। बलरई थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें