फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश्रित गोवंश का सर्वे कराकर गोशालाओं में करें संरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गोवंशों का सर्वे कराकर उन्हें संरक्षित किया जाए। उनकी ईयर टैगिंग भी हो। इसके साथ ही आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड बनवाने में तेजी लाते हुए हेल्थ सेंटरों को क्रियाशील करें।
विज्ञापन

यह निर्देश बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने विकास भवन के प्रेरणा सभागार में 50 लाख से अधिक के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।
समीक्षा बैठक में डीएम ने विद्युत बिलों के बकाए की कम वसूली पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि विद्युत बकाया बिलों की वसूली की कार्य योजना बनाकर वसूली की प्रगति बढ़ाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों से कहा कि रीबोर वाले हैंडपंपों को 15 दिन के अंदर कराएं। 454 सामुदायिक शौचालय के निर्माण के सापेक्ष 452 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण मिला।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपूर्ण आवास जुलाई के अंत तक पूर्ण कराएं। बैठक में प्रभारी सीडीओ दीनदयाल वर्मा, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, पीडी डीआरडीए उमाकांत त्रिपाठी, डीसी मनरेगा शौकत अली, डीपीआरओ यतेंद्र कुमार समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें