जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र के मोहल्ला लधुपुरा में बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को नशीला पदार्थ लगा रुमाल सुंघाकर बदमाशों ने 40 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों के फरार होने के बाद होश में आए ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला लुधपुरा स्थित बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से संचालक अंशु यादव रविवार को ऑफिस में अकेले बैठे थे। उसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और कुछ देर तक इधर-उधर देखने के बाद अंशु को नशीला पदार्थ लगा रुमाल सुंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गए और बदमाश ऑफिस में रखे 40 हजार रुपये लूटकर भाग गए। अंशु ने होश आने पर आसपास के दुकानदारों व पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी रण बहादुर सिंह ने बताया है कि जांच के बाद घटना सत्यता सामने आ सकेगी।