फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: धरी रह गई रोडवेज की तैयारी, पांच का परमिट और बैठाते रहे 15 सवारियां

Sun, 08 Nov 2026 08:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 02::गुरुतेग बहादुर ओवरब्रिज के पास क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाए ऑटो चालक। संवाद
विज्ञापन
इटावा। दिवाली पर यात्रियों को सुगम सफर मुहैया कराने के रोडवेज निगम के दावे ग्रामीण रूटों पर हवा-हवाई साबित हुए। त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दी में यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा, लेकिन पर्याप्त बसें नहीं मिलें। मजबूरी में लोगों को ऑटो और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

इसका फायदा उठाकर वाहन चालकों ने क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठाईं। पांच सवारियों की क्षमता वाले ऑटो में 15-15 यात्रियों को भरकर सड़कों पर दौड़ाया गया।
महेवा, जसवंतनगर, अछल्दा, भरथना, बसरेहर, उदी और भिंड रूट पर यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। इन मार्गों पर रोडवेज बसों की उपलब्धता पर्याप्त न होने से लोग छोटे वाहनों के इंतजार में खड़े रहे। त्योहार पर परिवार के साथ सफर करने वाले यात्रियों को मजबूरी में जोखिम भरा सफर करना पड़ा। ऑटो में बैठने की जगह नहीं होने के बावजूद चालक अतिरिक्त सवारियां बैठाने से पीछे नहीं हटे।
विज्ञापन


भीड़ बढ़ी तो किराये में भी मनमानी
त्योहार पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही डग्गामार वाहन चालकों की मनमानी भी बढ़ गई। सामान्य दिनों में महेवा जाने के लिए 40 रुपये किराया लगता है लेकिन त्योहार पर यहां सवारियों से 50 से 60 रुपये तक वसूले गए। यही हालात जसवंतनगर, अछल्दा, भरथना और भिंड मार्ग के डग्गामार वाहनों की भी रही। बसों की कमी के चलते यात्रियों के पास अधिक किराया देकर सफर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

फोटो 02::गुरुतेग बहादुर ओवरब्रिज के पास क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाए ऑटो चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें