फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पत्नी को डराने के लिए भूसे में छिपाया तमंचा, गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2026 08:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। पत्नी को डराने के लिए तमंचा लेकर पहुंचे युवक ने पुलिस को देखकर उसे भूसे के ढेर में छिपाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर भूसे के ढेर से तमंचा बरामद हुआ। तलाशी में एक और कारतूस मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के गढ़िया दीक्षितान मौजा पुंजा गांव में छह नवंबर की रात डायल 112 पर एक महिला ने पति के मारपीट करने और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने की सूचना दी थी। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां महिला लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसका पति जितेंद्र उर्फ दीपक आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसे डराने के लिए तमंचा भी लेकर आया है।
पुलिस महिला के बताए भूसे वाले कमरे की ओर पहुंची तो जितेंद्र पुलिस को देखकर घबरा गया और कमरे में कुछ छिपाने के लिए बढ़ने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने पत्नी को डराने के लिए तमंचा लाने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर भूसे से तमंचा बरामद हुआ। उसकी नाल में एक कारतूस लगा था, जबकि पैंट की जेब से एक अन्य कारतूस मिला। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें