फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज के नीचे से भेजीं रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। परिवहन विभाग ने रविवार को रोडवेज बसों को ओवर ब्रिज के नीचे से निकलवाया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने बसों की गतिविधियां जांचने के लिए एक टीम भेजी। इस टीम ने ये भी पड़ताल की कि कहीं कोई बस ढाबे पर तो नहीं खड़ी है।
विज्ञापन

इसके अलावा ड्राइवर-कंडक्टर की ब्रीथ एनालाइजर से एल्कोहल जांच भी की।
बसें ओवर ब्रिज के नीचे से जाने से यात्रियों को काफी राहत मिली। सिक्सलेन हाईवे बनने के बाद रोडवेज की बसें सवारियों को हाईवे पर ऊपर ही उतारकर चली जाती हैं, जबकि उनसे किराया निर्धारित कस्बे का लेती है।
यात्री यदि आपत्ति करते हैं, तो झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। रविवार को आरएम बीपी अग्रवाल ने रविवार को परिवहन विभाग की एक टीम नीरज चौधरी कार्यालय सहायक प्रथम के नेतृत्व में भेजी।
विज्ञापन

इस टीम ने बकेवर ओवरब्रिज के पास इटावा से औरैया की ओर जाने वाली सभी बसों को ओवरब्रिज के नीचे से भिजवाया। इसके अलावा टीम के प्रभारी नीरज चौधरी ने बसों के चालकों-परिचालकों का एल्कोहल भी चेक किया कि कोई चालक शराब पीकर तो गाड़ी नहीं चला रहा है।
ढाबों पर बसों को चेक किया तो कोई बस बकेवर के पास ढाबा खड़ी नहीं मिली। इसके अलावा आरएम कार्यालय की क्षेत्रीय प्रवर्तन दल की टीम के सहायक यातायात निरीक्षक संजय बघेल और अमित वर्मा की छापामार टीम ने भी रोडवेज की बसों को ओवरब्रिज के नीचे से भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें