फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जलभराव से उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीण परेशान

Thu, 01 Oct 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो: 12 बिरारी इकदिल मार्ग पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
इकदिल। भरथना ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिरारी में पीडब्ल्यूडी की ओर से हाल में बनाई गई सड़क जलभराव के कारण उखड़ने लगी है। बिरारी को इकदिल कस्बे से जोड़ने वाले मार्ग पर कुलदीप कुमार के मकान के पास नालियां गंदगी और घास से पटी पड़ी हैं। सफाई नहीं होने से नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा हो रहा है।
विज्ञापन


जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों, साइकिल सवार व बाइक सवारों के साथ स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के एक ओर नाला निर्माण अधूरा पड़ा है, जबकि दूसरी ओर नाले में मिट्टी भर जाने से पानी की निकासी बंद है। इससे घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा होकर नई सड़क को लगातार खराब कर रहा है।

ग्रामीण अमर सिंह ने बताया कि काफी समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है। गंदगी और जमा पानी से मच्छर पनपने के साथ दुर्गंध फैल रही है। अशोक कुमार ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान से नालियों की सफाई कराने को कहा गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण कराने, बंद नालियों की सफाई कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था होने से सड़क को खराब होने से बचाया जा सकता है और जलभराव से होने वाली परेशानी भी दूर होगी। वहीं इस संबंध में बीडीओ भरथना विजय शंकर ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में नहीं है। वह जानकारी कर मौका मुआयना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें