जाम में फंसे डंपर और अन्य वाहन
- फोटो : ETAWHA
इटावा। इकदिल रेलवे स्टेशन मार्ग की बदहाल हालत पर अधिकारियों व नेताओं के ध्यान न दिए जाने पर आक्रोशित लोगों ने बुधवार को जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने डंपर रोक देने से काफी देर तक वाहन सवार जाम में फंसे रहे। परेशान लोगों में श्यामलाल, गीतम सिंह आदि का कहना है कि इकदिल मार्ग की खराब होने से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने बताया कि अधिकारियों व नेताओं के कई चक्कर लगाए जाने के बावजूद किसी ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया। इसी के चलते जाम लगाने को बाध्य होना पड़ा। समाचार लिखे जाते समय तक कोई भी अधिकारी जाम स्थल पर नहीं पहुंचा। ब्यूरो