फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य हत्यारोपी के न पकड़े जाने से परिजन भयभीत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डेढ़ माह बाद भी खूनी लूट के मुख्य आरोपी के न पकड़े जाने से मृतक के परिजनों ने थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। परिजनों का आरोप है कि फरार आरोपी ही घटना का मुख्य अभियुक्त है। घटना के दिन सुबह ही वह गांव आ गया था, जिसकी गिरफ्तारी न होने से परिवार के लोग भयभीत हैं। मृतक के भाई ने उपमुख्यमंत्री और अपर पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास 19 जून को भरथना के आलमपुर बिलोली निवासी दयाशंकर की लूट के बाद हत्या के मामले में तीसरे आरोपी को डेढ़ माह बाद भी पुलिस नहीं पकड़ सकी है। इसको लेकर मृतक के भाई दीपक शाक्य ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अपर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से शिकायत करते हुए कहा कि वह स्वयं भाजपा का मंडल पदाधिकारी है। इसके बाद भी घटना के सभी आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ढिलाई बरत रही है। घटना में तीन आरोपियों के अलावा भी कई अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। पुलिस को इस संबंध में जानकारी भी दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शीघ्र ही तीसरे आरोपी को पकड़ने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें