फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा-बरेली हाइवे मार्ग पर 15 दिन भी नहीं चला पेचिंग कार्य

विज्ञापन
इटावा-बरेली हाईवे मार्ग पर हुए गड्ढों में भरा पानी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। इटावा-बरेली मार्ग पर बेवर से इटावा तक 60 किलोमीटर के हाईवे पर 15 दिन पहले गड्ढों में कराई गई भराई (पैचिंग) उखड़ गई। इससे हाईवे के वाहनों को राहत मिलने की उम्मीद भी टूट गई। पैचिंग कार्य में गुणवत्ता पर ध्यान न देने से हाईवे गड्ढों में तब्दील हो गया है। अब इस मार्ग से निकलने वाले बाइक सवार आए दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

चौपला के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पुल के नीचे बरेली हाईवे पर गहरे गड्ढे होने से छोटे-बड़े वाहनों को निकलने में कठिनाई होती है। छोटे वाहनों के चालक बचाव में गड्ढों में गिरकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष मातादीन यादव, पूर्व सैनिक राजू यादव, डा. राधेश्याम यादव, पूर्व प्रधान अशोक यादव ने कहा कि ठेकेदारों ने पैचिंग में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा। इसी से यह मार्ग 15 दिनों में गड्ढों में तब्दील हो गया। उन्होंने प्रशासन से पैचवर्क दोबारा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें