फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना बंद किया रेलवे फाटक, लगा जाम

Wed, 01 Mar 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
सरायभूपत रेलवे फाटक बंद होेने से जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के सरायभूपत रेलवे फाटक पर बिना किसी पूर्व सूचना के बुधवार को रेलवे ने ट्रैक मरम्मत के लिए फाटक बंद कर दिया। लगभग एक घंटे तक फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। जिससे वाहन सवारों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

एक दिन पूर्व बिना कोई सूचना जारी किए रेलवे ने बुधवार को सरायभूपत रेलवे क्रासिंग पर डीटीएम मशीन से ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। इसके चलते फाटक दोपहर तीन बजे बंद कर दिया गया। क्रासिंग बंद होने से फाटक के दोनों ओर दुपहिया व चार पहिया वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पैदल राहगीरों के लिए भी निकलना मुश्किल था। जाम के करण लोगों को लंबा चक्कर लगाकर हाईवे से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें