फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिम्स को मिलेगा यूनिवर्सिटी का दर्जा

Thu, 26 Mar 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफई (रिम्स) को जल्दी ही यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल जाएगा। इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी के बाद विधानसभा और विधान परिषद में बिल पारित किया जा चुका है। अब सिर्फ राज्यपाल की मंजूरी मिलना बाकी है।
विज्ञापन


इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। यूनिवर्सिटी बनने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को और बीपीएल मरीजों को पहले की तरह सारी सुविधाएं मिलेंगी। मेडिकल यूनिवर्सिटी बनने के बाद नए कोर्स के संचालन के लिए कोई दिक्कत नहीं आएगी। अभी तक तो नए कोर्स शुरू करने के लिए आरएमसी और कानपुर यूनिवर्सिटी से अप्रूवल लेना पड़ता है।

रिम्स के डायरेक्टर डॉ. ब्रिगेडियर टी. प्रभाकर ने बताया कि यह जिले वालों के लिए ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों वालों के लिए बहुत खुशी की बात है। यूनिवर्सिटी बनने के बाद आसपास के मेडिकल कालेजों को भी संबद्ध किया जाएगा। संबद्ध कालेजों के कार्यक्रम निर्धारण एवं परीक्षा आदि का संचालन भी यूनिवर्सिटी से होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी तक रिम्स कानपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध है। उसके पास कानपुर मेडिकल कालेज के अलावा रिम्स भी है। इसके अलावा सैकड़ों डिग्री और मैनेजमेंट कालेज भी कानपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध हैं। इसकी वजह से वहां पर किसी भी कोर्स को शुरू कराने में काफी दिक्कत आती है।

डायरेक्टर ने बताया कि यूनिवर्सिटी में मेडिसिन, सर्जरी, डेंटल के अलावा विभिन्न पैरामेडिकल कोर्सेज, नर्सिंग कोर्सेज, फार्मेसी कोर्सेज की पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। यूनिवर्सिटी बनने के बाद इम्तहान भी वक्त पर होंगे। इसके अलावा रिजल्ट भी समय से घोषित हो सकेगा। बिल पारित होने के बाद से ही रिम्स का पूरा स्टाफ बहुत खुश है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें