फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग ने महिला का कुंडल लूटा

Thu, 26 Mar 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर जा रही महिला को बाइकर्स लुटेरों ने निशाना बनाया। लुटेरों ने महिला के कानों से कुंडल लूट लिया। छीनाझपटी में महिला हाइवे पर गिर पड़ी और पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सैफई रिम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


लवेदी थाना क्षेत्र के गांव धौरखा निवासी शिवशंकर अपनी पत्नी जावित्री देवी (45) के साथ बाइक से बिजौली जा रहे थे। दोपहर के वक्त दोनों बाइक से घर के लिए वापस लौट रहे थे। हाइवे पर स्थित राधे-राधे ढाबा के पास बाइक परसूपुरा मार्ग पर मोड़ने के लिए शिवशंकर ने जावित्री को बाइक से नीचे उतार दिया।

इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जावित्री को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जावित्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। दोनों पैरों और सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल से सैफई रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


परिवारीजनों का आरोप है कि जावित्री जब जा रही थीं तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उनके कानों से कुंडल लूटने की कोशिश की। लुटेरों ने एक कुंडल लूट भी लिया।

छीनाझपटी में जावित्री सड़क पर गिर पड़ी और पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। थानाध्यक्ष जेपी पाल ने लूट की वारदात से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि महिला बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें