फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिम्स सैफई को मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाएंगे: अखिलेश

Mon, 23 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि रिम्स सैफई को मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाएंगे। वह इंडोर स्टेेडियम सैफई में रिम्स की ओर से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के 76वें जन्म दिवस के  अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने नेताजी को जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन


कहा कि देश में शायद यह पहला चिकित्सा संस्थान होगा, जिसमें एक रुपये में सारी चिकित्सा सुविधाएं उपलबध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जल्दी ही रिम्स को मेडिकल यूनिवर्सिटी बना दिया जाएगा।

 
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मेडिकल कालेज को लेकर उनका सपना यह है कि यहां आने वाला कोई भी मरीज चाहे वह किसी भी बीमारी से ग्रस्त हो, स्वस्थ होकर जाए, उसे किसी अन्य अस्पताल या मेडिकल कालेज में नहीं जाना पड़े।
विज्ञापन



उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में मैं यह चाहूंगा कि यह मेडिकल कालेज एम्स जैसे संस्थानों से किसी भी मामले में कम न हो। इसके लिए राज्य सरकार संस्थान को पूरा सहयोग देगी।


संस्थान के निदेशक डा (ब्रिगेडियर) टी. प्रभाकर ने कहा कि नेताजी युग पुरुष हैं। देश के विकास में नेताजी का योगदान काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नेताजी के विशेष प्रयास से ही सैफई में चिकित्सा संस्थान संभव हो सका।

कहा कि 100 सीटों से शुरू हुई एमबीबीएस में आज 150 सीटें हैं। वहीं पीजी में 50 सीटों पर पढ़ाई हो रही है। कई सुपर स्पेशियलिटी ब्रांचों में भी इलाज हो रहा है।

 
प्रारंभ में उप्र ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के संस्थान कर्मियों ने पूर्व रक्षा मंत्री  मुलायम सिंह यादव के 76 वें जन्म दिवस पर केक काटा। सभी ने मिलकर उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए बर्थडे गीत गाया।


संस्थान निदेशक, मुख्यमंत्री तथा अन्य अतिथियों ने नेताजी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।


इस विशेष कार्यक्रम में  सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो  रामगोपाल यादव, सांसद बदायूं धर्मेद्र यादव, सांसद मैनपुरी तेजप्रताप यादव,  मुख्य सचिव आलोक  रंजन, प्रधान सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एसी  पांडेय, सांसद चंद्रपाल यादव, जनरल बीके शाही, चिकित्सा अधीक्षक डा. (बिग्रेडियर) एसके गुप्ता, मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें