फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी ने हमारे साथ काटा था जन्मदिन का केक

Mon, 23 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई में सपा प्रमुख के जन्मदिन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में न पहुंचने के सवाल पर सपा नेता आजम खां ने कहा कि मंच पर काटा गया केक सिर्फ केक था। नेताजी ने जन्मदिन का केक तो अपने परिवार के साथ रात 12 बजे काटा था, जिसमें वह शामिल हुए थे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी की बुनियादी की ईंट हैं, प्लेन पर चलना और मंच पर दिखने की उन्हें चाहत नहीं।
बिहार चुनाव परिणाम सांप्रदायिक ताकतों के गाल पर करारा तमाचा है। दिल्ली और बिहार के बाद अब पंजाब भी जबाव देने को तैयार है।


बिहार के हिंदुओं ने देश के मुसलमानों को बचाया है। अगर ऐसा न होता तो देश में मुस्लिम अत्याचार चरम पर होता। देश ने हमेशा ही लव जिहाद और मुसलमानों से कहे गए अपशब्दों आदि बनावटी मुद्दों की हकीकत को जाना और इनकी अनदेखी की है। यूपी में भी सांप्रदायिक ताकतों का यही हश्र होने वाला है।


आजम खां यहां सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रविवार को जिला पंचायत डाक बंगला पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर के मंच पर नुक्कड़ सभाओं की तरह भाषण दे रहे हैं।
विज्ञापन



कहा कि जब देश में आतंकी हमले हुए तब किसी भी देश ने भारत का साथ नहीं दिया। ऐसे में प्रधानमंत्री का उतावलापन समझ नहीं आता।


आजम ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली और बिहार में भाजपा को हार मिली है, उससे साफ हो गया कि जनता अब सब कुछ समझ चुकी है। 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव बाद एक बार फिर सपा प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता भूल चुकी है और बसपा को पूछने वाला कोई नहीं।


वहीं भाजपा की खोखली भाषणबाजी को जनता ने पहचाना है। कहा कि अगर बिहार की जनता ने गलत फैसला ले लिया होता तो देश में मुसलमानों का जीना मुश्किल हो जाता।



बाबा रामदेव और साक्षी की हो जाए शादी, सब कुछ अच्छा होगा- इटावा। केबिनेट मंत्री आजम खां ने देश में चल रही गड़बड़ी का ठीकरा बाबा रामदेव, साक्षी महाराज और साध्वी निरंजन ज्योति के सिर फोड़ते हुए कहा कि अगर इन सबकी शादी कर दी जाए तो देश में सब कुछ अच्छा हो जाएगा।
विज्ञापन



बाबा रामदेव के लिए तो उन्होंने यह तक कह डाला कि अगर इसमें कोई अड़चन आ रही है तो वह उन्हें बताएं, वह उसे दूर कर उनकी शादी करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें