फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूचियों में धांधली पर प्रदर्शन

Thu, 20 Aug 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र किसान सभा ने कृषि संकट एवं ग्रामीण आर्थिक बदहाली के खिलाफ तहसील में धरना प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसा।
विज्ञापन


जन समस्याएं को हल कराने के लिए 11 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम जसवंतनगर हंसराज यादव को सौंपा। मांग की कि बीएलओ द्वारा वोटर लिस्ट से गलत तरीके से काटे गए नामों को मतदाता सूची में शामिल किया जाए। साथ ही दोषी बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

तहसील परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रांतीय कोषाध्यक्ष मुकुट सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के चलते किसान गरीब होते जा रहे हैं। मांग की कि मोदी सरकार किसानों की जमीन छीनने वाला अध्यादेश वापस ले, भूमि अधिग्रहण पर नौकरी मिले, उप्र सरकार जमीन बैनामा से लेकर किसानों को उचित मुआवजा पुनर्वास के लाभों से वंचित न करे।
विज्ञापन


सर्किल रेट का छह गुना मुआवजा व स्थायी नौकरी का चुनावी वादा पूरा करे।  उप्र सरकार खाद्य सुरक्षा लागू कर 75 प्रतिशत पात्र लोगों को राशन देना शुरू करे। इसके अलावा भी कई मांगें शामिल रहीं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष विशंभर नाथ वर्मा, मंत्री संतोष शाक्य, वासुदेव सिंह, रामबरन सिंह ने भी संबोधित किया। सुरेश चंद्र, प्रेम किशन, सुरेश कुमार, महेश कुमार, रघुवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रभुदयाल, कैलाश चंद्र, विजय पाल, मुलायम सिंह, शैतान सिंह, रामबीर, प्रमोद कुमार, विद्याराम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें