फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिद्धिमा, सौरभ और अक्षत जिले में अव्वल

Tue, 07 May 2019 12:29 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माता-पिता के साथ रिद्िधमा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) का हाईस्कूल का परीक्षाफल सोमवार को घोषित कर दिया गया। पहले स्थान पर संयुक्त रूप से दो स्कूलों के तीन स्टूडेंट शामिल हैं, तीनों के 98.2 प्रतिशत अंक हैं। इनमें संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की छात्रा रिद्धिमा मिश्रा तथा सौरभ यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सेंट मेरी इंटर कालेज के छात्र अक्षत ने भी 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। छात्राओं में संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की रिद्धिमा मिश्रा ने जनपद टॉप किया है, जबकि छात्रों में संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के छात्र सौरभ यादव तथा सेंट मेरी इंटर कालेज के छात्र अक्षत ने संयुक्त रूप से जनपद टॉप किया है।
विज्ञापन

दूसरे नंबर पर सेंट मेरी इंटर कालेज के आयुष तिवारी ने 97.8 प्रतिशत, तीसरे स्थान पर सुदिति ग्लोबल एकेडमी के निश्चल, नंदनी और प्रसून ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। चौथे नंबर पर संत विवेकानंद सीनियर पब्लिक स्कूल के अभय दुबे ने 97.4 प्रतिशत अंक  प्राप्त किया। पांचवें नंबर पर सेंट मेरी इंटर कालेज की अमीषा, अंशिका आयुष, हर्षित, जितिन दुलानी ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
 
98.2 प्रतिशत अंक  प्राप्त करने वाली संत विवेकानंद की छात्रा रिद्धिमा मिश्रा का कहना है कि  अब वह इंटर की परीक्षा की तैयारियों में लगेंगी। रिद्धिमा के पिता आनंद मिश्रा और मां प्रीती दोनों ही सरकारी टीचर हैं। रिद्धिमा ने बताया कि 2017 में उनकी बड़ी बहन श्रेया मिश्रा ने जनपद में दूसरे नंबर पर थी। रिद्धिमा को मिली सफलता पर उनके फ्रेंड्स कालोनी स्थित घर पर खुशी का माहौल था।
विज्ञापन


संत विवेकानंद स्कूल के 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सौरभ यादव के पिता राजवीर सिंह आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। मां सुमन देवी गृहणी हैं। सौरभ आईआईटी कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। सोशल मीडिया से दूर रहने की बात कही।

98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सेंट मेरी इंटर कालेज के छात्र अक्षत सिंह के पिता शिव प्रताप सिंह एवं मां वनिता सिंह दोनों ही सरकारी शिक्षक हैं। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां वनिता को दिया है। कटरा बल निवासी अक्षत ने बताया कि वह अब कक्षा 12वीं की तैयारी में लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें