फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित-सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय एक दलित बच्ची के परिजनों ने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। चकरनगर थाने में सोमवार देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ चकरनगर और एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने थाने पहुंचकर जानकारी ली। बताया कि दिन में पुलिस को बच्ची के साथ मारपीट की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी चकरनगर राकेश वशिष्ट ने बताया कि तहरीर में बच्ची के पिता ने बताया कि उसी सात वर्षीय बेटी गांव में ही एक खेत में आलू बीनने गई थी। उसी दौरान एक युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में पाक्सो एक्स, एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित बच्ची को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मंगलवार को जिला अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें