भरथना। औरैया से रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक का किराने की दुकान पर 89,500 रुपये से भरा बैग छूट गया। लौट के दुकान पर वह जब पहुंचे तो वह गायब मिला। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
औरैया के एलपी गड़वाना निवासी पीड़ित रामकिशोर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि वह रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक है। बृहस्पतिवार की दोपहर भरथना स्थित एसबीआई बैंक मुख्य शाखा से अपने बैंक खाते से आवश्यक कार्य के लिए 40 हजार रुपये निकाल कर बैग में रख लिए थे। बैग में पहले से 49,500 रुपये रखे थे।
89 हजार नकदी से भरा बैग हाथ में लेकर बाजार के गल्ला मंडी जाकर वहां स्थित एक किराना की दुकान से सामान खरीदकर भूलवश बैग छोड़कर चला आया दिया। कुछ दूर जाने के बाद बैग दुकान पर छूटने की याद आने पर दुकान पर पहुंचा तो बैग नहीं मिला। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड आदि अन्य दस्तावेज रखे थे। सूचना पर थाना पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित के दुकान पर बैग छूटने की जानकारी मिली है। दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है। जांच के बाद पीड़ित के बैग को दिलाया जाएगा।