फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्डर प्लेटफार्म पर गिरा, रिटायर्ड फौजी घायल

Mon, 02 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
घायल रिटायर्ड फौजी चेतराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक गार्डर गिरने से रिटायर्ड फौजी घायल हो गया। वह अपने रिश्तेदार को छोड़ने के लिए स्टेशन आए थे। इससे प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि लकड़ी का गार्डर बहुत पुराना हो गया था। घायल का रेलवे के डाक्टर रफी अहमद ने इलाज किया।
विज्ञापन


सोमवार को  दोपहर डेढ़ बजे रिटायर्ड फौजी चेतराम पुत्र राजाराम (56) निवासी चांद मियां वाली गली अड्डा गूलर थाना फ्रेंड्स कालोनी अपने दामाद को ट्रेन में बैठाने के लिए स्टेशन आए थे। वह दामाद के साथ प्लेटफार्म एक पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। अचानक लकड़ी का गार्डर नीचे गिरा। गनीमत रही की सीधा गार्डर उनके ऊपर नहीं गिरा। नीचे गिरने के बाद उछलकर उसके टुकड़े लगे। इससे उनको चोट लग गई। इस पर दामाद और अन्य लोगों ने उनको उठाकर स्टेशन मास्टर के कमरे में पहुंचाया।

रेलवे के डाक्टर को इसकी सूचना दी गई। डा. रफी अहमद ने घायल को इलाज किया। घटना के वक्त स्टेशन मास्टर के सहायक एके पाठक व राजू के साथ कई अन्य यात्री भी आसपास मौजूद थे लेकिन वह बाल बच गए। स्टेशन अधीक्षक आर के त्रिपाठी ने घायल का हाल लिया। उन्होंने बताया कि गार्डर काफी पुराना हो गया है। बंदरों के उछल कूद करने की वजह से गिर गया। अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर नए गार्डर रखवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें