फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की सुविधाओं से वंचित हैं काशीराम कॉलोनी के बाशिंदे

विज्ञापन
फोटो संख्या 05 जसवंतनगर के काशीराम कालोनी में पसरी गंदगी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम नगला खुमान स्थित कांशीराम कॉलोनी में पसरी गंदगी से आ रही सड़ांध से कॉलोनी के बाशिंदे परेशान हैं। चारों तरफ गंदगी पसरी है और नालियां भी लबालब हैं। कॉलोनी में बने पार्क में भी गंदगी और कीचड़ का जमावड़ा है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक डूडा विभाग ने कॉलोनी उनके हैंडओवर नहीं की है जिससे समस्या बनी हुई है।
कस्बा में कांशीराम कॉलोनी को बने लगभग एक दशक बीत चुका है, लेकिन यह कॉलोनी अभी नगर पालिका को हैंडओवर नहीं की गई है।
इस कारण नगर पालिका परिषद के सफाईकर्मी यहां नहीं पहुंचते हैं। कॉलोनी के बाशिंदों ने तहसील दिवसों में इसकी शिकायत की तो एक महिलाकर्मी को सफाई व्यवस्था के लिए लगाया गया, जो न के बराबर है।
कॉलोनी के सभी नालियां गंदगी से भरी पड़ी हुई हैं तो वहीं सीवर लाइन भी टूटी पड़ी है। इस वजह से चारों तरफ बदबू और गंदगी फैली है।
कॉलोनी में बने एक पार्क में भी गंदी नालियों का पानी पहुंच रहा है। पास में ही बने तालाब की सफाई न होने से उसमें मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियां बढ़ रही हैं और बच्चे आए दिन बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी के शमीम, प्रवीण गुप्ता, फईम अहमद, राजकुमार, रामदीन, सुभाषचंद्र, संजीव कुमार, वीरेंद्र, सुबोध आदि ने बताया कि कॉलोनी की सारी नालियां बंद पड़ी हैं। सीवर लाइन टूटने से यहां पर लोगों का जीना दुश्वार है।
कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन कही कोई सुनवाई नहीं होती। लोगों ने बताया कि लगभग 28 कॉलोनियां अभी तक आवंटित नहीं हुई हैं, जिनमें लोग कब्जा किए हुए हैं और कुछ लोग किराये पर उठाकर दूसरी जगह रह रहे हैं। इससे यहां पर अराजकता बनी हुई है।
डूडा विभाग भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा। वर्षों बीत जाने के बाद भी कॉलोनी को नगर पालिका के हैंडओवर नहीं किया गया। इसके चलते नगर पालिका की कोई भी सुविधा नहीं मिल पाती।
विज्ञापन

कॉलोनी के बाशिंदों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनी की इन गंभीर समस्याओं का निदान कराया जाए। ताकि उन्हें नारकीय जीवन से राहत मिल सके।
इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह का कहना है कि डूडा विभाग ने कांशीराम कालोनी को हैंडओवर नहीं किया है।
इसके चलते बहुत सी कॉलोनी जो आवंटित नहीं हुई हैं, उसमें लोग जबरन रह रहे हैं। कॉलोनी के लोग नगर पालिका परिषद की सुविधाओं का भी लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें