फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाई सरकार को आज देंगे नुकसान की रिपोर्ट

Wed, 01 Apr 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें तबाह हुई हैं। प्रदेश सरकार सभी किसानों को नुकसान का उचित मुआवजा दे रही है। प्रदेश सरकार ने पार्टी पदाधिकारियों को एक अप्रैल को लखनऊ में नुकसान के बारे में जानकारी लेने के लिए बुलाया है। यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने दी। वे मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पता चला है कि अधिकारी नुकसान का सही आकलन नहीं कर रहे हैं। जहां पर नुकसान को राजस्व कर्मियों ने कम दिखाया है वहां के किसान आकर शिकायत करेंगे तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

बारिश और ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। किसानों की गेहूं की फसलें पूरी तरह से लेट गई हैं। नुकसान की सही जानकारी लेने के लिए ही प्रदेश सरकार ने पदाधिकारियों को बुधवार को लखनऊ बुलाया है। आत्महत्या करने वाले किसानों के बारे भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


उनके परिजनों को भी मुआवजा दिलाया जाएगा। दैवीय आपदा में मारे गए लोगों के परिजन को भी मुआवजा मिलेगा। इस मौके पर नफीसुल हसन अंसारी, मोहम्मद अल्ताफ, धीरेंद्र यादव, मुकेश यादव, बंगाली अंसारी, हाजी मन्नान मंसूरी, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें