फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट, हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। कस्बा स्थित एक मोहल्ला में रह रही महिला किरायेदार ने मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कस्बे निवासी संयोग कुमार उर्फ खुनू के मकान में करीब दो महीने से महिला परिवार के साथ रह रही थी। रविवार को किरायेदार महिला ने चकरनगर थानाध्यक्ष राजेश सिंह को अपने साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना दी। थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और सीओ मस्सा सिंह को सूचित किया। पुलिस अधिकारियों ने घटना की पड़ताल और पीड़िता के बयान लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया आरोप सही लग रहा है। आरोपी संयोग कुमार उर्फ खुनू के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला को चिकित्सा परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जबकि आरोपी संयोग कुमार का कहना रहा कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें