फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पर भड़के लोग

Sat, 13 Jun 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भरथना चौराहे के पास स्थित एक मंदिर को गिराने को लेकर लोग भड़क गए। मोहल्ले के लोगों ने नारेबाजी कर भरथना चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


बाद में पहुंचे अधिकारियों ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में मंदिर की मूर्तियों को पास ही स्थापित कराने के आश्वासन के बाद जाम खुला।

भरथना चौराहे का सुंदरीकरण कराने के लिए कब्जे हटाए जा रहे हैं। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे कर्मचारियों ने वहां बने एक मंदिर को गिरा दिया। यह जानकारी मिलने पर तमाम लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध किया। भाजपा नेता गगन चतुर्वेदी अटल दुबे, राजेश गुप्ता समेत अन्य लोगों ने नारेबाजी करते हुए वहां जाम लगा दिया।

यह सूचना मिलने पर एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह के अलावा तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। एडीएम ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया। बाद में एडीएम ने बताया कि चौराहे का सुंदरीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इस कारण से मंदिर को हटाया गया। मूर्तियां हटाने के लिए लोगों की सहमति ले ली गई थी। उन्होंने बताया कि हटाई गई मूर्तियों को विधिवत पास ही स्थापित करा दिया जाएगा। समझौता होने के बाद जाम खोल दिया गया। जाम लगने से करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें