फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कविताओं के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कवि सम्मेलन में कविताओं के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया गया। श्रोताओं ने तालियों की गूंज ने कवियों का भी उत्साह बढ़ाया। मौका था, हैवरा के चौधरी चरण सिंह पीजी काॅलेज में पूर्व प्रधानमंत्री को समर्पित कवि सम्मेलन का। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने किया। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज के लिए दिशा देने का माध्यम और कविता जनमानस की आवाज होती है। शृंगार, करुण, ओज और हास्य व्यंग्य की रचनाओं ने श्रोताओं को बांधे रखा।
विज्ञापन

कवियत्री योगिता चौहान, शबीना अदोव, रौनक इटवी, कुमार मनोज, प्रदीप त्रिपाठी, डॉ. राजीव राज, मयंक विधोलिया की कविताएं खूब सराही गईं। संचालन सतीश मधुप ने किया। मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव ने सभी कवियों को शाॅल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र शर्मा, उप प्राचार्य डॉ. फतेह बहादुर सिंह यादव, जितेंद्र दोहरे, राम सेवक यादव, दीपक मिश्रा, सपा जिलाध्यक्ष बबलू शाक्य, डॉ. अरविंद यादव, उदयभान सिंह यादव, चंदगीराम यादव प्रधान, राजवीर सिंह यादव, भारत सिंह यादव, रामफल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें