फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्मार्ट मीटर लगाने का दावा फ्यूज, 90 फीसदी काम अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट बनाने और बिजली चोरी पर लगाम कसने का बिजली निगम का दावा फिलहाल फ्यूज होता नजर आ रहा है। निगम ने जिले के ढाई लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का जो भारी-भरकम लक्ष्य तय किया था, वह समय से पूरा होता नहीं दिख रहा है। अब तक जिले में सिर्फ 23 हजार उपभोक्ताओं के घरों में ही स्मार्ट मीटर लग पाए हैं जो कुल लक्ष्य का 10 प्रतिशत भी नहीं है।
विज्ञापन

जिले के तीनों खंडों में लगभग 2.52 लाख बिजली उपभोक्ता है। इनमें से खंड एक यानिकी शहर क्षेत्र में 68 हजार, खंड दो में 1.11 लाख और खंड तीन में लगभग 73 हजार उपभोक्ता है। बिजली निगम ने बड़े तामझाम के साथ स्मार्ट मीटर योजना की शुरुआत की थी। मंशा थी कि इससे न केवल पारदर्शी बिलिंग होगी बल्कि लाइन लॉस और बिजली चोरी पर भी अंकुश लगेगा।
हालात यह हैं कि जिस रफ्तार से काम चल रहा है उसे देखते हुए लक्ष्य पूरा होने में अभी कई साल लग सकते हैं। स्मार्ट मीटर लगने के मामले में सबसे ज्यादा खराब स्थिति खंड दो और खंड तीन की है। इन दोनों खंडों को मिलाकर यह आंकड़ा 12 हजार भी नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में बीते दिनों हुई निगम की समीक्षा बैठक में जिले में स्मार्ट मीटर की प्रगति ठीक नहीं मिली जिस पर अधीक्षण अभियंता ने संबंधित कंपनी के जिला प्रतिनिधि को चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

उपभोक्ता सशंकित, संसाधन भी नहीं
स्मार्ट मीटर लगाने की सुस्त रफ्तार के पीछे की वजह यह भी है कि जिम्मेदार संस्था के पास पर्याप्त कर्मचारी और संसाधनों की कमी है। इसके अलावा माना जा रहा है कि कई इलाकों में उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को लेकर आशंकित हैं। तेज चलने और भारी बिल आने की आशंका के चलते मीटर लगाने गई टीमों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है।


जिले में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया मंद है इसके लिए संबंधित कंपनी के मैनेजर को चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही संबंधित कंपनी को भी काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही निगम के उच्चाधिकारियों को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। अगर स्थिति नहीं सुधरी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ऋषभ देव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें