फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे

विज्ञापन
फोटो संख्या 14 बारिश के पानी में मस्ती करते बच्चे - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
मंगलवार की शाम हुई झमाझम बारिश से एक ओर लोगों को गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिली तो दूसरी ओर किसानों के चेहरे भी खिल गए। इस बारिश को धान की रोपाई के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि इससे पूर्व मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे भी कुछ देर के लिए जोरदार बारिश हुई, लेकिन जल्द ही आसमान साफ हो गया। बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।
तापमान 28 डिग्री पर जा पहुंचा। मौसम का जो पूर्वानुमान मिल रहा है उसके अनुसार 29 जून तक बारिश होने के आसार हैं।
निवाड़ीकला में बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। निवाड़ीकला समेत आसपास के निवाड़ी खुर्द, इन्द्रावखी, नगलातुला, दादरपुर,अहेरीपुर, महेवा, इन्द्रापुर गांवों के किसान धान की फसल पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

सोमवार को रजबहे में पानी भी आ गया। धान की नर्सरी लगाने में जुटे किसानों का कहना है कि मंगलवार की बारिश संजीवनी के समान है।
किसान रघुवीर ने बताया कि रजबहे में पानी न आने और बारिश न होने से निजी नलकूप सेे नर्सरी की बुवाई कर दी है। पप्पू ने बताया सोमवार सुबह ही मक्का में सिंचाई के लिए नलकूप से पानी लगा रहे थे।
देर शाम बारिश होने से नलकूप को बंद कर दिया। उम्मीद है अब अच्छी बारिश होगी। मथुरा पाल ने बताया किसानों को दोहरा फायदा हुआ एक ओर रजबहे में पानी आ गया और बारिश भी हो गई। किसानों पर सिंचाई के लिए उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ नही पड़ेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें