फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: जर्जर तार बदले जाने लगे. ,,,

Mon, 06 Nov 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना । नगर के बाजार में जर्जर एलटी विद्युत तारों को बदलने का कार्य रविवार से शुरु हो गया। इससे दुकानदारों ने राहत की सांस ली हैं। विभाग के कर्मचारियों ने शुबह से ही नए तारों को लगाना शुरु कर दिया और जुगाड़ के लिए लगाई गए बोतलों को भी हटा दिया गया।
विज्ञापन

बाजार में जर्जर तारों की समस्या को अमर उजाला ने बीते दिनों बांस-बल्ली व बोतलों पर टिके बिजली के तार शीर्षक से इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया था। इसे बिजली विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर तारों को बदलवाने का कार्य शुरू करवा दिया । मोहल्ला गांधी नगर में जर्जर एलटी लाइन को उतार कर नई केबिल बिछाई गई।
जेई नीरज ने बताया कि बाजार क्षेत्र के अन्य हिस्सों के जर्जर तारों को भी जल्द बदलवाया जाएगा। दुकानदार भानु वर्मा और वार्ड के सभासद प्रमेंद्र यादव पम्मी ने बताया कि वर्षो पुराने जर्जर एलटी लाइन के बदलने से बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी, साथ ही स्पार्किंग से होने वाले हादसे का खतरा टल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें