फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकान में लगी आग, दो मवेशी जले

विज्ञापन
विज्ञापन
ॲभरथना। कोतवाली क्षेत्र के नगला अजीत स्थित कच्चे मकान में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में बंधे दो मवेशियों की मौत हो गई और मकान में रखा अनाज जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

नगला अजीत निवासी मजदूर गौरीशंकर ने बताया कि शनिवार रात वह अपने पक्के मकान में परिवार के साथ सो रहे थे। घर के पास कच्चे मकान में दो मवेशी और अनाज रखा था। रविवार सुबह ग्रामीण ने कच्चे मकान में आग लगने की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया। गौरीशंकर ने बताया कि कच्चे मकान में लकड़ी व मिट्टी की छत बनी थी। आग लगने से वह गिर गई और वहां पर बंधे दोनों मवेशियों की मौत हो गई। साथ ही गेहूं, भूसा, धान व कुछ गृहस्थी का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। इससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दोनों भैंसों की कीमत लगभग 60-60 हजार रुपये थी। फायर ब्रिगेड व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे दोनों मवेशियों को बाहर निकला और पास के खेत में दफन कर दिया। क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें