भरथना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से वर्ष 2019 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर रति सिंह को विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित किया है।
एसएवी इंटर कालेज भरथना में सहायक अध्यापक (गणित) के पद पर कार्यरत राजेश यादव की पुत्री रति सिंह वर्तमान में 11वीं की छात्रा है। बीते वर्ष 2019 में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा माउंट लिटेरा जी स्कूल इटावा से 96.2 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण की थी। रति ने हिंदी विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सीबीएसई केके सचिव अनुराग त्रिपाठी ने उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान कर उसे सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार, रामकुमार यादव, नरेंद्र सिंह यादव, रीतेश चतुर्वेदी, कैलाश शंकर दुबे, संजीव यादव, रविकांत, अनिल चौधरी, सुशांत, हृदेश यादव सहित मां राधा यादव व अन्य परिजनों ने बधाई दी है।