फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बनाने में सीमेंट-सरिया की महंगाई रोड़ा

विज्ञापन
फोटो संख्या 02- लेंटर के लिए सरिया डली हुई छत - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
निवाड़ीकला। भवन निर्माण सामग्री की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से अब आशियाना बनाना आसान नहीं है। सबसे ज्यादा महंगाई की मार सरिया और सीमेंट पर पड़ी है। मौरंग और अन्य सामग्री ने भी आम आदमी की कमर तोड़ दी है। इनकी कीमतों में 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

हर व्यक्ति सपना होता है कि उसका भी अपना घर हो, लेकिन उसके सपने पर महंगाई ने ग्रहण लगा दिया है। दो माह से भवन निर्माण सामग्री के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। सरिया, सीमेंट, मौरंग और गिट्टी सहित सभी सामग्री के दाम सातवें आसमान पर हैं। लॉकडाउन के दौरान लोगों की आमदनी कम हुई और खर्चा बढ़ता रहा। इस कारण आज भी लोग महंगाई का दंश झेल रहे हैं।
बिल्डिंग मैटेरियल के कारोबारी शिवम ने बताया कि सबसे ज्यादा दाम लोहे के बढ़े हैं। डीजल के दाम 0बढ़ने से अन्य सभी सामग्री भी महंगी हो गई है। प्रतिदिन डीजल की कीमत में हो रहा इजाफा भी महंगाई का कारण बन रहा है। जब तक ये दाम बढ़ते रहेंगे तब तक भवन निर्माण सामग्री पर महंगाई की मार बनी रहेगी।
विज्ञापन

दुकानदार मनोज कुमार का कहना है कि पिछले माह की अपेक्षा इस माह भी मूल्यों में वृद्धि देखने को मिलेगी। इससे आम आदमी को घर बनाना काफी महंगा पड़ने वाला है। महंगाई का बिक्री पर कोई खास प्रभाव पड़ता नही दिख रहा है। सरिया सहित अन्य सामग्री की मांग भी ठीक ठाक चल रही है।
विज्ञापन

निर्माण सामग्री पहले की दरें वर्तमान दरें
मौरंग 3600 ट्राली 4000 ट्राली
सीमेंट 330 पैकेट 350 प्रति पैकेट
सरिया 60 किलो 80 प्रति किलो
गिट्टी 4000 ट्राली 4500 ट्राली
डस्ट 3000 ट्राली 3500 ट्राली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें