इटावा। राशन की दुकानों पर जनप्रतिनिधि लाभार्थियों को राशन के साथ दाल, खाद्यान तेल व नमक वितरित करेंगे। 12 दिसंबर से 20 दिसंबर तक जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में राशन की दुकानों पर कार्यक्रम किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने बताया कि इस माह से सरकार दोगुना राशन देने जा रही है। अभियान में लोकसभा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, नामित एवं निर्वाचित सभासद सहित समस्त जिला एवं मंडल पदाधिकारी अपने नजदीकी राशन की दुकान पर उपस्थित रहकर लाभार्थियों के राशन वितरण कार्यक्रम में सहयोग करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य में बताया कि इस योजना में गरीब व वंचित वर्ग को अनाज के अलावा खाद्य तेल व नमक भी एक महीने में दो बार मिलेगा। लाभार्थी परिवारों को एक महीने में 10 किलोग्राम अनाज मुफ्त मिलेगा, जिसमें गेहूं व चावल शामिल है।