इटावा। भारतीय रेलवे के आलमबाग (लखनऊ) डीजल शेड से एक खास डब्ल्यूडीजी फोर रेल इंजन को इटावा सफारी पार्क में क्षेत्रीय विरासत के रूप में स्थापित किया गया है। भारतीय रेलवे और वन विभाग के तालमेल से यह संभव हो सका है। इससे यह इंजन इटावा सफारी पार्क का अभिन्न अंग बन गा है। विभागीय फैसले के बाद इस इंजन को लायन सफारी को प्रदर्शित करते हुए चित्रों से सजाया गया है।
लखनऊ स्थित आलमबाग डीजल शेड में इस रेल के इंजन को तैयार किया गया है। जिससे विशेष रूप से बब्बर शेर की थीम पर इंजन पर चित्र उकेरे गए हैं। इससे लायन सफारी की पहचान देश के कोने कोने तक हो सकेगी। यह इंजन इटावा सफारी पार्क की शान और क्षेत्रीय विरासत का एक प्रतीक बन गया है। रेलवे की यह पहल अपने पुराने इंजनों को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आलमबाग शेड इस पहल का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है। रेल इंजन को लायन सफारी थीम पर सजाने से सफारी को देश भर में नई पहचान मिलेगी और पर्यटकों का भी रुझान इटावा सफारी पार्क की ओर बढ़ेगा।