फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रमजान उल मुबारक आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 11- (फोटो 11) बाजार में फल की दुकान से खजूर खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। रमजान उल मुबारक का चांद दिखने के बाद शुक्रवार से नेकियां कमाने, गुनाहों से बचने और अल्लाह की इबादत करने का रमजान का महीना शुरू हो रहा है। मुसलमानों ने सहरी, इफ्तार की व्यवस्था कर ली है। इबादत के लिए मस्जिदों में भी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। रमजान के महीने में मुसलमान रोजा रखने के साथ कुरान की तिलावत और मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं। इसी क्रम में नमाज और तरावीह के लिए शहर की विभिन्न मस्जिदों में सफाई, रंगाई-पुताई का कार्य पूरा हो गया है।
बाजार में सहरी के लिए दूधफेनी, सेंवई, बिस्कुट और इफ्तार के लिए खजूर, फल की दुकानें सज गईं हैं। लोगों ने रमजान की पूर्व संध्या पर सहरी और इफ्तार के सामान की खरीदारी की। नगर पालिका ने शहर की विभिन्न मस्जिदों के पास सफाई के साथ कलई का छिड़काव करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजुमन हैदरी कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज नक़वी ने बताया कि रमजान में इबादत के लिए घटिया अजमत अली स्थित शिया जामा मस्जिद पंजतनी में तैयारियां पूरी कर ली गईं है। जामा मस्जिद पंजतनी में मौलाना अनवारुल हसन जैदी नमाज अदा कराएंगे। पूरे महीने रोजा इफ्तार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें