फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रधानाध्यापिका का पर्स छीनकर बाइक सवार भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-08- (फोटो 08)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के कालीबांह मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रधानाध्यापिका का पर्स लूट लिया। पीड़िता ने एएसपी ग्रामीण से घटना की शिकायत की है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
प्राथमिक विद्यायल भिंडियापुरा में तैनात प्रधानाध्यापिका रीना त्रिपाठी निवासी न्यू कालोनी चौगुर्जी की रहने वाली हैं। रीना त्रिपाठी उदी चौराहे से ऑटो में बैठकर न्यायालय जा रही थीं। पहले से ही पीछा कर रहे मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने कालीबांह मंदिर के पास पहुंचते ही ऑटो में बैठी महिला का पर्स छीन लिया और भाग निकले।
विज्ञापन

रीना ने बताया की पर्स में कुछ जरूरी कागजात थे। वह न्यायालय जा रही थीं। इसके अलावा पर्स में मोबाइल, सोने की अंगूठी, 3500 रुपये और घर व स्कूल की चाबियां थीं। उन्होंने घटना के बाद ऑटो ड्राइवर से बदमाशों का पीछा करने के लिए भी कहा लेकिन पल्सर सवार बदमाश कुछ ही देर में दूर निकल गए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने दूसरे के मोबाइल से डायल 112 को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति जयकृष्ण को घटना की जानकारी दी और उनके साथ सदर कोतवाली पहुुंचीं। यहां सुनवाई न होने पर उन्होंने एएसपी ग्रामीण सत्यपाल को घटना से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस हरकत मेंं आई और जांच शुरू की। एएसपी सतपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। सदर कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें