लुधियानी रामबाग आश्रम से संबंधित विवाद के मामले में सुनवाई अब एसडीएम कोर्ट में 5 अगस्त को होगी। लुधियानी रामबाग स्थित रामजानकी मन्दिर आश्रम पर मुख्य महंती को लेकर उपजे विवाद की सुनवाई शुक्रवार को उपजिलाधिकारी भरथना के यहां होनी थी। लेकिन एसडीएम कोर्ट नहीं लगा। इसलिए दोनों पक्षों को अगली तारीख 5 अगस्त दे दी गई। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी इटावा नितिन बंसल ने महंती के विवाद के बाद आश्रम मंदिर में रिसीवर नियुक्त कर दिया है।
उधर रामबाग मंदिर आश्रम पर किसी भी आयोजन की रोक बाद गुरु पूर्णिमा पर भी भागवत कथा और भंडारा नहीं होने पर भी रोेक लगा दी गई है। इस पर संतों ने रोष व्यक्त किया है।