फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर किसी ने फेंका था टायलेट क्लीनर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली स्थित तिकोनिया बाजार में महिलाओं पर ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने के मामले में पुलिस की जांच दो बिंदुओं पर उलझ गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक बताया कि महिला पर तेजाब नहीं बल्कि टायलेट क्लीनर या बैटरी में प्रयोग होने वाला पानी फेंका गया था।
जिससे महिला झुलस गई थी। पुलिस ने इस संबंध में घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बाजार में मौजूद लोगों से पूछताछ की।
एसएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने तेजाब फेंकने की कोई घटना घटित नहीं की है। पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
जिसमें चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बताया कि जलने की वजह संदेह वाला एसिड है। यानि टॉयलेट क्लीनर या बैटरी में प्रयोग होने वाला पानी। इस कारण महिला मामूली रूप से झुलसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की। यह प्रतीत होता है कि बाजार में भीड़-भाड़ होने के कारण किसी अन्य व्यक्ति द्वारा ले जाए जा रहे टायलेट क्लीनर या बैटरी का तेजाब कपड़ों पर गिर जाने से महिला आंशिक रूप से झुलसी है। ज्वलनशील पदार्थ की पहचान के लिए सैंपल विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। एसिड अटैक जैसी कोई घटना घटित नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें