फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस छात्रों ने किया रक्तदान

Wed, 19 Aug 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
रिम्स एवं आर सैफई के पैथोलाजी, ब्लड बैंक विभाग और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन इसी वर्ष दिवंगत 2013 बैच के मेडिकल छात्र शिव मंगल की जन्मदिवस पर रखा गया। 
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ संस्थान निदेशक डा. (ब्रिगेडियर) टी प्रभाकर ने दिवंगत मेडिकल छात्र शिवमंगल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। स्वैच्छिक रक्तदान में ब्लड बैंक प्रभारी डा. श्वेता चौधरी के अतिरिक्त डा. सौरभ तिवारी, डा. राजेश सिंह तथा तकनीकी नर्सिंग स्टाफ रीबा रेचल, अजित, प्रेम, स्वामी तथा काउंसलर रोबिन गुप्ता ने विशेष भूमिका निभायी।

 रक्तदान करने वाले एमबीबीएस स्टूडेंट्स सौरभ राय, आकाश, प्रतीक, पार्श्व जैन, अभय कश्यप, सिद्धार्थ गोयल, अश्विन गुप्ता आदि को निदेशक ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में 52 लोगों ने रक्तदान किया। 78 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें