फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी स्मार्ट फोन के लिए लगेंगे रजिस्ट्रेशन कैंप

Sun, 16 Oct 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल ने कहा सीएम अखिलेश यादव की समाजवादी स्मार्ट फोन योजना को पूरे जिले में लागू किया जाएगा। फिलहाल इटावा व भरथना विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए जाएंगे। योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा चुनाव चिंह भी एक है और पार्टी भी एक है, सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

श्री यादव रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष आवास में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा समाजवादी परिवार एकजुट है। सभी मिलकर वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव लडे़ंगे। विकास के मुद्दे पर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में फिर सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर अपरोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा डिजिटल इंडिया की बात करने वाले तो सिर्फ बातें ही बनाकर रह गए। अखिलेश यादव ने समाजवादी स्मार्ट फोन योजना लागू करके दिखा दिया है। उन्हाेेंने कहा साढे़ चार सालों में सीएम के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए सभी वादे पूरे किए गए हैं।
इतने विकास कार्य पहले किसी सरकार में नहीं हुए। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही तमाम पार्टियों के नेता अपना राग अलापने लगे हैं। इन पार्टियों के पास विकास और रोजगार की कोई योजना नहीं है। भाजपा धार्मिक भावनाएं भड़काकर सत्ता में आना चाहती है। वहीं दूसरी ओर दौलत की बेटी प्रदेश में पत्थरों और बुतों की सरकार बनाना चाहती है। उन्होंने कहा सपा सरकार ने 27 लाख युवाओं को लैपटॉप दिए। किसानों को मुफ्त सिंचाई, मुफ्त बीज व पांच लाख का किसान दुर्घटना बीमा, 57 लाख परिवारों को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ पहुंचाया। एक्सप्रेस बना, महानगरों को मेट्रो रेल परियोजना से जोड़ा गया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव, अरविंद कुमार श्रीवास्तव गुड्डू, विमल भदौरिया, जिला प्रवक्ता राकेश यादव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें