भरथना। राजधानी स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना के चलते सियालदाह स्पेशल ट्रेन भरथना स्टेशन 30 मिनट तक खड़ी रही।
भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या 20 बी पर शुक्रवार की शाम 7:40 बजे दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही 2424 राजधानी स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वहीं, घटना के चलते 2314 सियालदाह स्पेशल ट्रेन भरथना स्टेशन पर 7:50 बजे खड़ी रही।
इसे रेल लाइन क्लियर होने के 30 मिनट बाद 8:20 बजे गंतव्य को रवाना किया गया। जबकि स्टेशन के पश्चमी होम सिंग्नल पर खड़ी 2306 कलकत्ता-हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस को उसके पीछे रवाना किया गया।