फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैना की कार का टायर बर्स्ट, बाल बाल बचे

Mon, 11 Sep 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
इटावा में हाईवे पर बर्स्ट कार के पास खड़े क्रिकेटर सुरेश रैना। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
इटावा। क्रिकेटर सुरेश रैना की कार कार का टायर सोमवार तड़के आगरा-कानपुर हाईवे पर फ्रेंड्स कॉलोनी के पास बर्स्ट हो गई। हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ। रैना बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दूसरी कार का इंतजाम कर उन्हें कानपुर भेजा।
विज्ञापन


सुरेश रैना अपनी रेंज रोवर कार (डीएल-1-सी-एम-4919) से दिल्ली से कानपुर के ग्रीन पार्क में 13 सितंबर को होने वाले क्रिकेट मैच में भाग लेने के लिए जा रहे थे । सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे आगरा कानपुर-हाईवे पर फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में पिछला टायर बर्स्ट हो गया।

रैना की कार का टायर बर्स्ट होने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। इस पर सिविल लाइंस और फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची। पहले बर्स्ट पहिये को दुरुस्त करने की कोशिश की गई। कार में स्टेपनी न होने के कारण उसको भेजना संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने सुरेश रैना को दूसरी कार से कानपुर के लिए सुबह 5:30 बजे भेजा। इस दौरान करीब दो घंटे सुरेश रैना आगरा-कानपुर हाईवे पर पुलिस सुरक्षा में रहे। सुरेश रैना ने बताया कि इटावा के पास अचानक टायर खराब हो गया था। रात होने के कारण काफी परेशानी हुई।

पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से काफी मदद मिली। इस कारण मैं सुबह 7 बजे के बाद होटल लैंडमार्क पहुंचा। इसके बाद टायर को दुरुस्त कराकर अपनी रेंज रोवर गाड़ी में इटावा से मंगवा ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें