फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पर कब्जे से घरों में भरा बरसात का पानी

विज्ञापन
फोटो संख्या 30 व्यासपुरा गांव की गलियों में भरा पानी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र के व्यासपुरा गांव में गुरुवार को हुई बरसात से लोगों के घरों में पानी भर गया। इस समस्या को लेकर कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर से थाने पहुंचे तो ब्लॉक का मामला बताकर उनको वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के संज्ञान में मामले पहुंचने पर निर्देश के मिलने पर बीडीओ व एडीओ ने गांव पहुंचकर निरीक्षण किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि आबादी के बीच में 100 साल पुराने तालाब पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लेने और सफाई न होने के कारण बारिश का पानी गलियों व घरों में भर गया। गांव में करीब 40-45 घरों में पानी भर जाने से लोग बाल्टियों से घरों से बाहर पानी निकालते रहे।
गांव निवासी गीतेश मिश्रा व सुनील मिश्रा के गांव के अन्य ग्रामीणों ने बकेवर थाने पहुंचकर समस्या बताई तो पुलिस ने ब्लॉक से संबंधित मामला बताकर उनको वापस कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीण भरथना तहसील पहुंचे तो वहां पर भी कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल सका। इसके बाद सीडीओ से संपर्क कर समस्या से अवगत कराया गया।
सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ महेवा सतीश पांडेय व एडीओ पंचायत श्यामबरन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्या सुनी और एसडीएम भरथना को तालाब से कब्जा हटवाए जाने के संबंध में रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें