फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर थाना क्षेत्र के वजीरपुरा गांव में गर्भवती महिला की मौत मामले में पुलिस ने पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वजीरपुरा गांव निवासी पंकज शाक्य की चार माह की गर्भवती पत्नी रूबी (25) की छह जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
बहन की मौत की खबर पर पाकर जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के सौज गांव निवासी भाई विनय पुत्र मोहनलाल वजीरपुरा पहुंचकर पति व ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर बहन की मारपीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने विनय की तहरीर पर रूबी के पति पंकज पुत्र गजाधर समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं। हालांकि जांच पड़ताल में अब तक यह साफ हुआ है कि गर्भावस्था में मृतका ने गेहूं की बोरियां इधर से उधर सरकाई थी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालीजन उसे बसरेहर सीएचसी ले गए थे। जहां से एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाने के बाद सैफई लेकर गए थे। सैफई में ही छह जुलाई की शाम को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें